बांदा का नाम बदलकर महर्षि वामदेव नगर रक्खे जाने की  मुहिम स्वागत योग्य है।
सन्देश  ‌‌ः श्रीराम तीर्थ चित्रकूट के पौराणिक महात्म्य के समतुल्य महर्षि वामदेव की तपोस्थली बांदा का नाम बदलकर महर्षि वामदेव नगर रक्खे जाने की  मुहिम स्वागत योग्य है। देश की आजादी के पचहत्तरवें साल पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर त्रिवेणी फाउंडेशन द्वारा इस मुहिम का बीजारोपण करने और महर्षि वामदेव नगर एक्शन फोरम का गठन करके इस मुहिम में जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लक्ष्यपूर्ति हेतु जनप्रतिनिधियों एवं   शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए जिस तत्परता से जतन किए जा रहे हैं वह निःसंदेह सुपरिणामदायी सिद्ध होंगे। सामाजिक धार्मिक संगठनों , चिंतकों, विचारकों, पत्रकारों का भी उत्साहवर्धक सहयोगी योगदान मिलने से निश्चय ही महर्षि वामदेव नगर एक्शन फोरम का सम्बल बढ़ेगा। इसी शुभ सन्देश के साथ सभी कर्मयोगियों का शुभेच्छु,डॉ शीलव्रत सुकुल पत्रकार निदेशक, सन्देशी सेवाश्रम गिरवां।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
          रोशन कुशवाहा ( जिला संवाददाता  )
  ,          मो.📞..96285 11315

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने