रू. 6005.42 लाख लागत की 68 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

बहराइच 17 अक्टूबर। खराब मौसम के कारण चौपाल सागर के निकट प्रस्तावित विशाल जनसभा, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के स्थगित हो जाने फलस्वरूप मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रू. 6005.42 लाख की लागत की 68 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा उ.प्र. सहकारी विधायन एवं शीतगृह संघ लि. (पैक्सफेड) रू. 273.00 लाख लागत की 11, यू.पी. सिडको की रू. 400.00 लाख लागत की 20 परियोजनाओं, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की रू. 199.70 लाख लागत की 06 परियोजनाओं, पंचायत राज विभाग द्वारा रू. 121.80 लाख की लागत से 04 ब्लाकों में निर्मित 05 अन्त्येष्टि स्थलों का निर्माण, यू.पी.आर.एन.एस.एस. की रू. 848.78 लाख लागत की 02 परियोजनाओं, उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद, नि.ख. अयोध्या-3 गोण्डा की रू. 1265.12 लाख लागत की 02 परियोजनाओं, यू.पी.सी.एल.डी.एफ. की रू. 610.31 लाख लागत की 03 परियोजनाओं तथा लोक निर्माण विभाग की रू. 2286.71 लाख लागत की 19 परियोजनाओं कुल रू. 6005.42 लाख लागत की 68 परियोजनाओं/कार्यों का शिलान्यास किया गया।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अन्तर्गत कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा रू. 80.00 लाख की लागत से सोहरवा में एग्री सर्विस सेंटर व रू. 60.00 लाख की लागत से बिछला में स्किल डेवलपमेंट के निमार्ण कार्य, विधानसभा मण्डल क्षेत्र निधि अन्तर्गत रू. 22.52 लाख की लागत से खुटेहना हुज़ूरपुर मार्ग पर महाराणा प्रताप सिंह द्वार का निर्माण, रू. 22.47 लाख की लागत से खुटेहना गिलौला मार्ग पर परशुराम द्वार, रू. 10.48 लाख की लागत से माधवरेती शेखदहीर मार्ग पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वार का निर्माण तथा रू. 4.23 लाख की लागत से मोहनापुर बार्डर से ओमकार सिंह के घर तक खड़न्जा निर्माण कार्य।
बहुउद्देशीय योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत ज़ालिमनगर, नरौड़ा, उसरा, जगतापुर व सिकन्दरपुर में रू. 24.36-24.36 लाख की लागत से 01-01 अदद अन्त्येष्टि स्थल निर्माण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अन्तर्गत कार्यदायी संस्था पैक्सफेड द्वारा रू. 80.00 लाख की लागत से टेपरहा में मण्डी का निर्माण, रू. 20-20 लाख की लागत से बिछला, सोहरवा व फुलवरिया में एनिमल शेड का निर्माण, रू. 12-12 लाख की लागत से फुलवरिया व टेपरहा में मिनी स्टेडियम का निर्माण, रू. 17-17 लाख की लागत से चाकूजोत, बिछला व गुलहरिया में सोलर कोल्ड स्टोरेज का निर्माण, रू. 40.00 लाख की लागत से चाकूजोत में मल्टीपर्पज़ हाल तथा रू. 18.00 लाख की लागत से गुलहरिया में कम्युनिटी हाल का निर्माण।
पी.एम.ए.जी.वाई. योजना के तहत कार्यदायी संस्था यू.पी. सिडकों द्वारा रू. 20-20 लाख की लागत से ग्राम ऐंचुआ, बरई बिलासा, बरूआ, घुमनाभारू, गोदनी बसाही, काल्हापारा, केशवपुर, खडैचा (करहिया) व कोडरी ताल माधवपुर, मोहम्मदपुर ककरहा, मुसगढ़ा, पडरिया, पुरैना रघुनाथ, पूरेप्रसाद सिंह, रेवली, सतपेड़िया, शिवपुर मोहरनिया, सुल्तानपुर व तमाचपुर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत स्वीकृत विकास कार्य,
स्वास्थ्य विभाग की योजना अन्तर्गत कार्यदायी संस्था यू.पी.आर.एन.एस.एस. द्वारा रू. 768.64 लाख की लागत से सी.एस.सी. के मुख्य भवन व एम.ओ. आवास तथा कृषि विकास योजना के तहत रू. 80.14 लाख की लागत से किसान कल्याण केन्द्र विशेश्वरगंज, गृह विभाग की योजनान्तर्गत कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा 1048.89 लाख की लागत से अग्निशमन केन्द्र नानपारा के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत 216.23 लाख की लागत से ग्राम खैराधौकल में सी.एच.सी. का निर्माण, कार्यदायी संस्था यू.पी.सी.एल.डी.एफ. द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत रू. 177.15 लाख की लागत से कस्तूरबा गॉधी विद्यालय चित्तौरा में छात्रावास, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत रू. 259.64 लाख की लागत से जनपद बहराइच के स्वर्ण जयन्ती पौधशाला में तथा रू. 173.52 लाख की लागत से राजकीय पौधशाला मुख्यालय बहराइच में बाउण्ड्रीवाल निर्माण व अन्य विविध कार्य
कार्यदायी संस्था लो.नि.वि. प्रा.ख. द्वारा राज्य सड़क निधि-5054 अन्तर्गत रू. 17.09 की लागत से लोनियनपुरवा व रू. 13.63 लाख की लागत से अमवा सम्पर्क मार्ग, जिला योजना के तहत रू. 71.31 लाख की लागत से सिकन्दरपुर से चन्दपईया डिहवा सम्पर्क मार्ग (छूटी कड़ी) का नवनिर्माण, त्वरित आर्थिक विकास निधि से रू. 116.87 लाख की लागत से लोधपुरवा सम्पर्क मार्ग, पूर्वान्चल विकास निधि (राज्यांश) के तहत रू. 280.29 लाख की लागत से शेखनपुरवा से झाला से कहारनपुरवा सम्पर्क मार्ग, राज्य योजना (सेतु) के तहत रू. 117.46 लाख की लागत से निबिया गौढ़ी सम्पर्क मार्ग पर आर.सी.सी. पुलिया, त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत रू. 140.8 लाख की लागत से खैरी सम्पर्क मार्ग, भवन कार्य योजना के तहत रू. 684.83 लाख की लागत से नवीन थाना मटेरा के प्रशासनिक भवन,
कार्यदायी संस्था लो.नि.वि. नि.ख.-1 द्वारा राज्य योजना के तहत रू. 36.80 लाख की लागत से रेवड़ा व रू. 45.00 लाख की लागत से भोपतपुर अल्लीपुर सम्पर्क मार्ग पर आरसीसी बाक्स कल्वर्ट, धार्मिक स्थलों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की योजनान्तर्गत रू. 26.41 लाख की लागत से नन्दवल में जागेश्वरीपुरी मन्दिर मठ तक व रू. 66.39 लाख की लागत से बभनपुरवा में रामजानकी मन्दिर से बड़कदास कुट्टी तक, रू. 45.35 लाख की लागत से कटका भग्गड़वा मार्ग से कटका प्राचीन मन्दिर तक तथा रू. 80.40 लाख की लागत से शिवदहा मार्ग से सोमनाथ मन्दिर तक, रू. 190.00 लाख की लागत से बहराइच-हुज़ूरपुर मार्ग से टेपरा होते हुए रामजानकी मन्दिर (लक्ष्मनाघाट) तक सम्पर्क मार्ग, राज्य सड़क निधि-5054 के तहत रू. 92.28 लाख की लागत से हरदीन चमारनपुरवा-बरगदिहा, रू. 105.76 लाख की लागत से गड़ेरियनपुरवा, रू. 62.38 लाख की लागत से ज्ञानापुर मार्ग से गड़रियनपुरवा तथा रू. 93.66 लाख की लागत से अल्लीपुर सम्पर्क मार्ग का मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया।



हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने