रू. 16099.89 लाख लागत की 76 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण,
चहलारी नरेश राजा बलभ्रद सिंह सेतु के नाम से जाना जायेगा चहलारी घाट दीर्घ सेतु

बहराइच 17 अक्टूबर। खराब मौसम के कारण चौपाल सागर के निकट प्रस्तावित विशाल जनसभा, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के स्थगित हो जाने फलस्वरूप मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रू. 16099.89 लाख लागत की 76 परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया तथा जनपद में घाघरा नदी पर चहलारी घाट स्थित दीर्घ सेतु जिसकी लम्बाई 3233.695 मी. है का नामकरण भी किया। अब यह दीर्घ सेतु चहलारी नरेश राजा बलभ्रद सिंह सेतु के नाम से जाना जायेगा।
मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा उ.प्र. सहकारी विधायन एवं शीतगृह संघ लि. (पैक्सफेड) रू. 294.08 लाख लागत की 35, यू.पी. सिडको की रू. 120.00 लाख लागत की 01 परियोजना, पंचायत राज विभाग द्वारा रू. 303.87 लाख की लागत से 07 ब्लाकों में निर्मित 20 पंचायत भवनों, रू. 217.62 लाख की लागत से 07 ब्लाकों में निर्मित 20 सामुदायिक शौचालयों, सरयू नहर ड्रेनेज खण्ड प्रथम बहराइच की रू. 3211.82 लाख लागत की 03 परियोजनाओं, उ.प्र. प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि. निर्माण इकाई-22 की रू. 368.81 लाख लागत की 05 परियोजनाओं, यू.पी.आर.एन.एस.एस. की रू. 1418.13 लाख लागत की 06 परियोजनाओं, उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद, नि.ख. अयोध्या-3 गोण्डा की रू. 616.49 लाख लागत की 01 परियोजना, यू.पी.सी.एल.डी.एफ. की रू. 444.71 लाख लागत की 01 परियोजना, उ.प्र. पॉवर ट्रान्समिशन कारपोरेशन लि. रू. 6933.00 लाख लागत की 01 परियोजना तथा लोक निर्माण विभाग की रू. 2171.36 लाख लागत की 09 परियोजनाओं कुल रू. 16099.89 लाख लागत की 76 परियोजनाओं/कार्यों का लोकार्पण किया गया।
कार्यदायी संस्था उ.प्र. सहकारी विधायन एवं शीतगृह संघ लि. (पैक्सफेड) प्रखण्ड देवीपाटन मण्डल बहराइच द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अन्तर्गत पू.मा.वि. गम्भीरवा, मुराऊपुरवा, फुलवरिया, चाकूजोत, रायपुर, मल्लापुर, बिछला, भगवानपुरमाफी, सोहरवा व बेगमपुर में रू. 08-08 लाख की लागत से 01-01 अदद स्मार्ट क्लास तथा प्रा.वि. धर्मकुण्डा, फुलवरिया-1, गोठी, मिशुनपुरमाफी, बिछला, भगवानपुरमाफी, बेगमपुर, सोहरवा, चिल्हरिया, कैथाचक, बेहननपुरवा, गुलहरिया गॉव, चाकूजोत, बिबियापुर, कारकांदो, गम्भीरवा बाज़ार-1, तैबाजोत, गुलहरिया, लौकना व मल्लापुर, पू.मा.वि. फुलवरिया, बिछला, भगवानपुरमाफी, चाकूजोत व मलापुर में रू. 8.56-8.56 लाख की लागत से 01-01 अदद निर्मित डायनिंग हाल।
वित्त आयोग/मनरेगा योजना अन्तर्गत विकास खण्ड कैसरगंज में रू. 33.48 लाख की लागत से 06 अदद सामुदायिक शौचालय व रू. 28.94 लाख की लागत से 02 अदद ग्राम पंचायत भवन, जरवल में रू. 16.74 लाख की लागत से 03 सामु. शौचालय व रू. 28.94 लाख की लागत से 02 पंचायत भवन, महसी में रू. 22.32 लाख की लागत से 04 सामु. शौचालय व रू. 14.47 लाख की लागत से 01 पंचायत भवन, तेजवापुर में रू. 22.32 लाख की लागत से 04 सामु. शौचालय व रू. 14.47 लाख की लागत से 01 पंचायत भवन, फखरपुर में रू. 44.64 लाख की लागत से 08 सामु. शौचालय व रू. 57.88 लाख की लागत से 04 पंचायत भवन, मिहींपुरवा में रू. 39.06 लाख की लागत से 07 सामु. शौचालय व रू. 28.94 लाख की लागत से 02 पंचायत भवन तथा बलहा में रू. 39.06 लाख की लागत से 07 सामु. शौचालय व रू. 115.76 लाख की लागत से निर्मित 08 पंचायत भवनों।  
नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित योजना के तहत कार्यदायी संस्था सरयू ड्रेनेज खण्ड-प्रथम द्वारा घाघरा नदी के बायें तट पर स्थित बेलहा-बेहरौली तटबन्ध के कि.मी. 51.100, 52.050 एवं 63.000 पर रू. 2109.52 लाख की लागत से स्पर का निर्माण, राज्य सेक्टर योजना के तहत सरयू नदी के बायें तट पर स्थित ग्राम समूह करमोहना, अण्डाहनपुरवा, अग्निपुरवा, कालोनी व परसोहना की सुरक्षा हेतु रू. 906.4 लाख की लागत से कटाव निरोधक कार्य तथा घाघरा नदी के बायें तट पर स्थित बेलहा-बेहरौली तटबन्ध के कि.मी. 55.700 पर निर्मित स्पर के रू. 195.9 लाख की लागत से पुनर्स्थापना कार्य।
कार्यदायी संस्था उ.प्र. प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि. निर्माण इकाई-22 द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अन्तर्गत रू. 69.51-69.51 लाख की लागत से ब्लाक रिसिया, महसी एवं जरवल में 01-01 अदद राजकीय हाईस्कूल का निर्माण, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत रू. 80.14-80.14 लाख की लागत से ब्लाक मिहींपुरवा एवं नवाबगंज में 01-01 अदद मल्टीपर्पज़ सीड स्टोर एवं डिसेमिनेशन सेन्टर का निर्माण।
कार्यदायी संस्था उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. (यूपीआरएनएसएस) द्वारा राजस्व विभाग की योजना के तहत रू. 886.33 लाख की लागत से अनावासीय तहसील पयागपुर में मुख्य भवन (जी.1), हवालात, बैरक, कैन्टीन, साईकिल स्टैण्ड, गैराज व ओ.एच.टी., कृषि विकास योजना के तहत रू. 133.34 लाख की लागत से कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा के प्रशासनिक भवन, राजकीय माध्यमिक शिक्षा योजना के तहत रू. 69.51-69.51 लाख की लागत से मिहींपुरवा के चेहलवा, हुज़ूरपुर के अलिया व जोगिनिया में रा.हा.स्कूल के मुख्य भवन का निर्माण, स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत रू. 189.93 लाख की लागत से पी.एच.सी. गोड़हिया नं.-1 का निर्माण।
उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद, नि.ख. अयोध्या-3 गोण्डा स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत रू. 616.49 लाख की लागत से सी.एच.सी. बरदहाकलॉ, उ.प्र. राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. (यू.पी.सी.एल.डी.एफ.) द्वारा भण्डारण निगम योजना के तहत रू. 444.71 लाख की लागत से कृषि उत्पादन मण्डी समिति रिसिया में 5000 मै.टन क्षमता का गोदाम, उ.प्र. पॉवर ट्रान्समिशन कारपोरेशन लि. बहराइच द्वारा मुख्यमंत्री जी की घोषणा अन्तर्गत  रू. 6933.00 लाख की लागत से 132 के.वी.ए. विद्युत उपकेन्द्र कैसरगंज एवं सम्बन्धित लाइनों का निर्माण।
कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (प्रा.ख.) द्वारा राज्य योजना (सेतु) अन्तर्गत रू. 101.93 लाख की लागत से बंगलाचक सम्पर्क मार्ग के कि.मी. 1 पर स्थित नाला पर 3 गुणा 6 मी. स्पान के लघु सेतु एवं पहुॅच मार्ग, राज्य सड़क निधि-5054 अन्तर्गत रू. 51.22 लाख की लागत से जंगलीपुरवा सम्पर्क मार्ग, रू. 32.14 लाख की लागत से गौरा सम्पर्क मार्ग व रू. 65.09 लाख की लागत से सुरजापुरमाफी सम्पर्क मार्ग के शेष भाग का निर्माण कार्य, राज्य योजना (सामान्य) के तहत रू. 1733.56 लाख की लागत से तहसील महसी को जनपद मुख्यालय से दो लेन सम्पर्क मार्ग से जोड़ने हेतु रमपुरवा-शिवपुर-इमामगंज-नानपारा मार्ग के कि.मी. 0.00 से 10.00 कि.मी. के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत रू. 31.77 लाख की लागत से मुरावनपुरवा व रू. 34.65 लाख की लागत से महानन्दपुरवा सम्पर्क मार्ग, आर.आई.डी.एफ.-25 योजना के तहत रू. 77.54 लाख की लागत से गंगापुर फार्म हाउस जाने वाले मार्ग से मिश्रापुर सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण, अनजुड़ी बसावट योजना के तहत रू. 43.46 लाख की लागत से बलसिंहपुर सम्पर्क मार्ग तथा कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा पशुपालन विभाग की योजना के तहत तहसील महसी की ग्राम भिरवा में रू. 120.00 लाख की लागत से निर्मित वृहद गो संरक्षण केन्द्र का मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया।
                        



हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने