उतरौला(बलरामपुर)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति पर उतरौला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोडा डीह परसौना निवासी मनोज कुमार यादव को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। 
सपा कार्यकर्ता मनोज कुमार यादव को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर स्थानीय सपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया।
पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव, पूर्व विधायक अनवर महमूद खान, जगराम पासवान, जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा, जिला सचिव मलिक एजाज , डॉक्टर एहसान खान, डॉ कासिम अनवर हाशमी, महेश यादव,सत्रोहन प्रसाद वर्मा,बहलोल आरिफ नियाजी समेत अनेक सपाइयों ने फूल माला पहनाकर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नव मनोनीत प्रदेश सचिव का फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दिया।
नवमनोनीत प्रदेश सचिंव मनोज यादव ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के सानिध्य में उन्हें सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया है व  दायित्व सौपा गया है। वह उन पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जायेगा। 
जनपद की सभी विधानसभा की सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर से प्रदेश के सीएम बनाने का आह्वान किया।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने