अम्बेडकर नगर ÷ बूथ विजय अभियान के अंतर्गत सत्यापन का कार्य लगातार जिले के कार्यकर्ता कर रहे हैं उसी के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के बूथ सत्यापन के दौरान आलापुर विधान सभा क्षेत्र के गोविंद साहब मंडल के बूथ संख्या- 88 प्राथमिक विद्यालय नीबा शक्ति केंद्र रामपुर इंडी पिंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बूथ समिति का भौतिक सत्यापन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बूथ 88 के बूथ अध्यक्ष सौरभ तिवारी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा  डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भाजपा की विजय का आधार है।सभी कार्यकर्ता बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुट कर 2022 में पार्टी की ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का संकल्प पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था।भाजपा सरकार की आधारशिला पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से रखी गई और सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक मिल रहा हैlकार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं इसकी चर्चा जनमानस में हो रही,इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी एवं जनसंघ कालीन वृद्ध कार्यकर्ता राम नयन तिवारी को अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया और उनके हौसला से सभी कार्यकर्ताओं को सीख लेने की जरूरत बताया। इस दौरान सेक्टर संयोजक अरविंद शर्मा मंडल अध्यक्ष भगवान पांडे, संजय त्रिपाठी अनुराग ,राजमणि, बबलू सुभाष यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद में सभी बूथों का सत्यापन कार्य भाजपा नेताओं द्वारा युद्ध स्तर पर करते हुए पार्टी के दिशा निर्देश बताए जा रहे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने