अंबेडकर नगर ÷ मन की बात को केवल भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी सुना जाने लगा है।रविवार को 80वें मन की बात में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश वासियों को हाकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद जयंती की देश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें भारत के हाकी खिलाड़ियों पर गर्व है जिनके अतुलनीय पराक्रम से ओलम्पिक के हाकी की प्रतियोगिता में 41 वर्ष बाद भारत को जीत हासिल हुई है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कहा देश के युवा का मन बदल  रहा है।युवा कुछ नया करना चाहता है। आज का युवा नई मंजिल की ओर बढ़ते हुए रिस्क लेने को बेकरार है। युवा मन सर्व श्रेष्ठ की ओर केंद्रित होते हुए न्यू डिसीपिलिन को अपना रहा है।
          प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान मंत्री जी ने युवाओं को खेल के प्रति समर्पण भाव से खेलने पर प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि युवा खेल में संभावनाएं तलाश रहा है।यह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के खेल को प्रोत्साहित करने वाली मनसा को प्रदर्शित करता है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधान मंत्री द्वारा भगवान श्री कृष्ण और सोमनाथ मंदिर की चर्चा मन की बात में किया जो स्वागत योग्य है।
          मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात को सुनने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधान मंत्री जी देश की प्रतिभा को निखारने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों की कृतियों की मन की बात में सुनाकर श्रोताओं की उस कार्य के प्रति जागरूक करते हैं।जिसका लाभ जन मानस को प्राप्त होता है।मन की बात के जिला संयोजक दीपक तिवारी ने बताया कि जनपद में 1329 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,रमाशंकर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,चेयर मैन सरिता गुप्ता, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्त,रफत एजाज़,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र अशोक चौधरी,के के मिश्रा,अशोक उपाध्याय,डाक्टर ओ पी त्रिपाठी, ओम प्रकाश उपाध्याय,गौरव श्रीवास्तव,दिलीप तिवारीआदि ने सुना।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने