अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन द्वारा बराबर देश और समाज हित में समर्पित हो कर किया जा रहा है।भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनपद में निरंतर कोई ना कोई जनहित के कार्य कर रहे हैं।इसी कड़ी में कोविद-19 की तीसरी लहर आने की संभावनाओं की आशंका के दृष्टिगत जनता को सुरक्षित रखने की संगठन द्वारा योजना बना कर जनपद के प्रत्येक मण्डल में स्वास्थ्य स्वयं सेवक की कार्यशाला आयोजित कर उनको कोरोना की तीसरी लहर की प्रकोप से बचाने के लिए प्रशिक्षण  किया जा रहा है।
           उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बेवाना मण्डल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य स्वयं सेवकों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए रामपुर सकरवारी के लिटिल आर्मी विद्यालय में व्यक्त किया।
          भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जनता को सुरक्षित रखने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।जिसे हमें पूरी तरह से चुनौती के रूप में लेते हुए उस पर खरा उतरना है।
       वेवाना मण्डल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए चिकित्साधिकारी डॉ विवेक गुप्ता  ने कहा कि कोरोना की बीमारी संक्रमण से फैलता है।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमें सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए।संक्रमित व्यक्ति से दूरी और उसके परिवार से मिलते समय सावधानी बरतनी चाहिए।सावधानी ही बीमारी से बचाव का उचित विकल्प है।डाक्टर गुप्ता ने कहा कि कोरोना से संबंधित लक्षण प्रतीत होते ही सरकारी अस्पताल में तत्काल जांच अवश्य करवा लेना चाहिए।
          बसखारी मण्डल के स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की कार्यशाला बसखारी स्थित डीवहारे बाबा मन्दिर में मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र निषाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने जान की जोखिम लेकर कोरोना काल में जनता के बीच में जाकर कार्य किया है। भाजपा जैसा कर्मठ और त्यागी कार्यकर्ता किसी भी अन्य दलों में नहीं हैं। बीते कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा किसी भी दल के लोग पीड़ितों की मदद में आगे नहीं आए।भाजपा ने संभावित तीसरी लहर की भी तैयारी कर ली है।समाज में भाजपा ही लोगों के सुख दुःख में सहभागिता निभा रही है।कार्यशाला में डाक्टर आशुतोष मौर्य ने कोरोना की बीमारी और बचाव के संबंध में विस्तार से चर्चा किया।
           उपरोक्त दोनों कार्यशालाओं में प्रमुख रूप से भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह,जिला मंत्री शिव पूजन राजभर,प्रदीप राजभर,रवि कन्नौजिया,निगम राना,अच्छे लाल गुप्ता,अरुण राजभर,पवन सिंह,अरविन्द जायसवाल,संजय कुमार,सदा वृज राजभर,सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,सह कार्यालय प्रभारी अरविंद सिंह डिंपू,रुद्र प्रसाद उपाध्याय,वीरेंद्र वर्मा,संयोजक शिव कुमार शाहू,मण्डल महामंत्री हरिओम तिवारी,प्रदीप वर्मा,सावित्री देवी,मिथिलेश शुक्ला,सविता देवी,अंजू लता,अमर पाल मौर्य,योगेन्द्र सिंह,महेन्द्र गुप्ता,लव शुक्ल,मोती लाल,शैलेंद्र निषाद, विनय चौहान,सुनील तिवारी,राकेश उपाध्याय,अरविंद चौहान,विनय चौहान,सूर्य भान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने