क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का भ्रमण कर राहत व राशन सामग्री का वितरण किया
उतरौला(बलरामपुर)
सोमवार को विधायक राम प्रताप वर्मा एवं उप जिलाधिकारी डॉ नागेंद्र नाथ यादव ने उतरौला क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव  मोहनजोत,केवटली में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित गांव के भ्रमण के दौरान विधायक राम प्रताप वर्मा ने ग्रामवासियों से बात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। 
और संबंधित अधिकारियों को समस्या का शीघ्र समाधान हेतु निर्देश दिया। 
विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि इस आपदा के समय में सभी को धैर्य से काम लेना होगा। सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो वह कभी भी हम से संपर्क कर सकता है। 
चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दवा वितरण हेतु निर्देशित किया गया। विद्युत आपूर्ति बनी हुई है।
फसलों के नुकसान का आकलन राजस्व विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। विधायक राम प्रताप वर्मा ने ग्रामवासियों को राहत पकेटों का वितरण किया।
असगर अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने