उतरौला (बलरामपुर)
समाजवादी पार्टी को मजबूत और सशक्त बनाने हेतु  लोहिया वाहिनी करे संवाद, आएगा फिर से समाजवाद। 

कार्यक्रम के तहत सोमवार को उतरौला गुरुदयालडीह के एक निजी शिक्षण संस्थान में लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव आलोक यदुवंश की अध्यक्षता में  संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सपाइयों ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव आलोक यदुवंश का पूर्व विधायक अनवर महमूद खान, विद्यालय प्रबंधक हरिश्चंद्र यादव, नगर अध्यक्ष हाजी शमीम खां, जिला सचिव मलिक एजाज अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद असलम उर्फ बब्बू खान, परशुराम यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि साकिब महमूद खान ने माला पहनाकर लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि आलोक यदुवंश ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। किसानों को खेतों में रात बितानी पड़ रही है। जो सम्मान निधि सरकार किसान को देती है, उसे ज्यादा किसानों से पेट्रोल, डीजल के नाम पर वसूल लेती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल में किए गए काम का भाजपा सरकार सिर्फ फीता काट रही है। सभी कार्यकर्ता 2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुट जाए। 
पूर्व विधायक अनवर महमूद खान ने कहा कि सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों को कोई सहायता नहीं दिलाई गई है। 
बाढ़ पीड़ित बेसहारा हो गए है। उनका पुरसाहाल पूछने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। देश-प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सपा सरकार में युवाओं को रोजगार दिया गया, लेकिन भाजपा रोजगार देने के बजाय छीनने का काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सरकार में न होने के बावजूद भी मेधावियों को अपने पास से लेपटॉप देकर उनका हौसला बढ़ाया है। 
उतरौला तहसील क्षेत्र के 70 प्रतिशत क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, लेकिन सरकार बाढ़ पीड़ितों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। 
जिला सचिव मलिक एजाज अहमद, आदिल हुसैन, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद शमी, ने भी संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधक व सपा नेता हरिश्चंद्र यादव ने किया।
इस अवसर पर मोहसिन इदरीश खान, उमर खान, सभासद मोहम्मद शरीफ उर्फ बीरे, अल्ताफ अहमद, फज्जू कुरैशी, दुर्गेश कुमार, शमीम, अब्दुल हसीब खान, मुशाहिद तुर्क, मोहम्मद फरमान, भगवती यादव, राम नरेश यादव, अकरम खान, विनोद यादव, सुरेश यादव, नसीम, सलीम अंसारी शकील अहमद, लल्लू , रामपति यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
असगर अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने