ब्लाक प्रमुख पद का नामांकन भारी गहमागहमी के बीच हुआ संपन्न दो सीट निर्विरोध
गिरजा शंकर गुप्ता (ब्यूरों)
अम्बेडकरनगर 8 जुलाई। जनपद में 9 विकास खंडों में 18 नामांकन पत्र भरे गए। विकासखंड कटेहरी से भाजपा समर्थित ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अनिल कुमार वर्मा उर्फ मौसम वर्मा का नामांकन अंबेडकरनगर के पूर्व सांसद हरिओम पांडेय भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा विजय नारायण शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थित में नामांकन कराया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीटी ब्लॉक प्रमुख का चुनाव निर्विरोध निर्मला सिंह बनी भीटी ब्लॉक प्रमुख वही भियांव ब्लॉक से ब्लाक प्रमुख के रुप मे गौरव सिंह निर्विरोध होना तय हैं।
अकबरपुर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा और सपा प्रत्याशी देविका वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। टांडा निर्दलीय सुजीत वर्मा भाजपा से तेजस्वी जायसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया जलालपुर में बसपा से त्रिभुवन नाथ भाजपा से अमरावती समाजवादी पार्टी राजेश कुमार गौतम नामांकन किया। बसखारी से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह के अलावा उनकी पत्नी स्वर्ण लता सिंह और संजय मद्धेशिया नामांकन किया भियांव से भाजपा प्रत्याशी गौरव सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know