अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक प्रमुख पद के घोषित समर्थित प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को जनपद के सभी नौ ब्लाक मुख्यालय पर अपने समर्थित बी डी सी सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी नेताओं के साथ धूमधाम से नामांकन दाखिल कर विरोधी दलों को सकते में डाल दिया है।ब्लाक प्रमुख पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी और कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीत कर काफी उत्साहित हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा जनपद के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनसे संबंधित ब्लाकों में ही उपस्थित रहकर प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने का निर्देश पहले ही जारी किया जा चुका है।
       भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय अकबरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रह कर पार्टी प्रत्याशी सुनीता वर्मा का नामांकन पत्र दाखिल करवाया।नामांकन पत्र दाखिल करवाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आपकी पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ समर्पित होकर कार्य करने से पार्टी हर चुनौती का सामना करते हुए हर मोर्चे पर कामयाब हो रही है।उन्होंने कहा कि आपके इसी पौरुष और कर्तव्य निष्ठा की वजह से 2022 के विधान सभा में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से पुनः सत्ता प्राप्त करेगी।
        यूपीसीएलडीएफ चेयर मैन (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) विधान सभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश में होने वाले सभी चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर जीत दर्ज कराएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा ही प्रदेश और देश को समृद्धिशाली राष्ट्र बनाने में सक्षम है।
      जिला प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि भाजपा की रीति और नीति ही देश के किसान,नव जवान,पटरी दुकानदार,शोषित वर्ग के लोगों को समृद्धि शाली बनाने का कार्य कर रही है।
   भाजपा प्रत्याशियों के भीटी, कटेहरी और भियांव ब्लाक में निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रत्याशियों को भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र,विधान सभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,विधायक संजू देवी, अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह ने बधाई दी है
      जिला मुख्यालय अकबरपुर में प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने अपने प्रस्तावक समिता वर्मा के साथ नामांकन दाखिल किया।नामांकन में पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता गुड्डू, अतुल वर्मा एडोकेट,चौधरी महान सिंह,विनय पाण्डेय,ज्ञान मोदनवाल,सदा राम वर्मा,मनोज मौर्य,अमित सिंह,संगम पाण्डेय,सुधांशु त्रिपाठी,आदर्श चौधरी,अशोक चौधरी,जावेद मलिक,अतुल मिश्र,कमलेश मौर्य शामिल रहे।
   ब्लॉक कटेहरी में प्रत्याशी अनिल वर्मा ’मौसम’भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के अथक प्रयास से निर्विरोध हो गए हैं।मौसम वर्मा के नामांकन में पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,जिला प्रभारी दद्दन मिश्र,डाक्टर राना रणधीर सिंह,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,संजय सिंह,मुन्ना यादव,कपिल देव तिवारी,रवींद्र पांडेय,सुभाष वर्मा,अमरजीत मौर्य,चन्दन पटेल शामिल रहे।
  भीटी ब्लाक में प्रत्याशी निर्मला सिंह के नामांकन में पूर्व ब्लाक प्रमुख अम्बिका सिंह,निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह,नगर निगम अयोध्या के उप सभापति विजेंद्र बहादुर सिंह,पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,दिलीप सिंह अंकू,डाक्टर राणा रणधीर सिंह, राम बक्श सिंह नामांकन में प्रमुख रूप से शामिल हुए।निर्मला सिंह के विरुद्ध किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिससे भाजपा प्रत्याशी निर्मला सिंह निर्विरोध हो चुकी हैं।
      टांडा ब्लाक में प्रत्याशी तेजस्वी जायसवाल के नामांकन में विधायक संजू देवी,जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा,विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता,रमेश चन्द्र गुप्त,शिवम गुप्ता,राम सूरत मौर्य,आनन्द श्रीवास्तव,सुनीता चौहान,दिनेश सोनी,शंकर गुप्ता,अनुराग जायसवाल,दीपक उपाध्याय शामिल रहे।
          जहांगीरगंज ब्लाक प्रमुख उम्मीदवार पुष्पा कन्नौजिया और रामनगर ब्लाक प्रमुख उम्मीदवार रामधारी यादव के नामांकन में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, विधायक अनीता कमल,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया उपस्थित रहे।
           भियांव ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी गौरव सिंह के नामांकन में पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विंध्याचल सिंह,जय प्रकाश सिंह,महंथ पाण्डेय,मुन्ना सिंह शामिल रहे। भियांव ब्लाक प्रमुख पद पर गौरव सिंह निर्विरोध चुने गए हैं।
      बसखारी ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह के नामांकन में पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव नायक वर्मा, विधायक संजू देवी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता,पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कन्नौजिया,बलदाऊ सिंह,पूर्णमासी,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,सुग्रीव विश्वकर्मा,सुग्रीव कन्नौजिया शामिल रहे।
           जलालपुर ब्लाक प्रमुख उम्मीदवार अमरावती के नामांकन में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर अशोक उपाध्याय,जिला मंत्री पंकज वर्मा, रणंजय सिंह,संजीव सिंह,नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने