मानव जीवन के अस्तित्व के लिए वृक्षों का बड़ा महत्व : मुकुट बिहारी
बहराइच 18 जुलाई। प्रदेश के सहकारिता मन्त्री मुकुट बिहारी वर्मा ने पारले चीनी मिल परसेंडी मे पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता का सन्देश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मन्त्री श्री वर्मा ने कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान मे बढ-चढ कर भाग लेना चाहिए और रोपे गये पौधों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधें हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है। इनकी देखभाल करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। पेड़-पौधों की बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। मानव जीवन के अस्तित्व के लिए पेड़-पौधों का बड़ा महत्व है। हमे कम से कम प्रति वर्ष पांच पौधो का रोपण अवश्य करना चाहिए और उसकी देखभाल भी करना चाहिए।
मिल के महाप्रबंधक अनिल सकूजा ने कहा कि सघन वृक्षो की बहुलता से पर्यावरण की सेहत भी दुरुस्त होगी। स्वस्थ्य पर्यावरण से हमारा मन, मस्ष्कि व शरीर भी स्वस्थ्य रहेगा। जिससे एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण होगा। उन्होंने भी कहा कि स्वस्थ्य समाज के लिए पेड़ पौधों का बड़ा महत्व है। पेड़ पौधे पुत्र के समान है इनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नाथ शुक्ला, विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा, कारखाना प्रबन्धक अनिल यादव, संजीव राठी, जगतार सिंह, वहाजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know