पन्ना

  स्लैग:- जंगली जानवर के शिकार सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

  पन्ना जिले के सलेहा में वन्य प्राणी सांभर का शिकार करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने दक्षिण वन मंडल परीक्षेत्र सलेहा  अंतर्गत खिलसारी गांव में नदी के  पास पालतू कुत्तों की मदद से वन्य जीव सांभर का शिकार किया था। शिकार करने के बाद आपस में मांस का बंटवारा करके जब वे अपने घरों में मांस पका रहे थे, उसी  दौरान वन विभाग की टीम द्वारा  उन्हें दबोच लिया गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वन परिक्षेत्राधिकारी सलेहा रामसिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खिलसारी में सांभर का शिकार कर आरोपी अपने घरों में मांस पका रहे हैं। तब सूचना मिलने पर वन मंडलाधिकारी दक्षिण पन्ना मीना कुमारी मिश्रा के निर्देशन पर छापामार कार्यवाही की गई राम सिंह पटेल द्वारा बताया  गया कि ग्राम खिलसारी में उत्तम सिंह, मंगल सिंह, होशियार सिंह, चन्नू सिंह तथा राम सिंह के घरों में सांभर का मांस जप्त किया गया है इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध वन्य प्राणी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया। शिकार करने के बाद आरोपियों ने जिस जगह पर सांभर को काटा है, वहां पर सांभर की आंतें, आमाशय व शरीर के अन्य अवशेष जप्त किए गये। आरोपियों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि ग्राम खिलसारी में नदी के किनारे शनिवार को पालतू कुत्तों को दौड़ाकर उन्होंने लाठी-डंडों से पीटकर सांभर को मारा था। रात्रि में लगभग 12 बजे पास के खेत में ले जाकर उसे काटा और मांस आपस में बांट लिया। गिरफ्तार पांचों आरोपियों को सोमवार 15 फरवरी को न्यायालय में पेश किया जायगा 

हिंदी संवाद  न्यूज़ जिला ब्यूरो रजनीश नामदेव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने