किसान कल्याण मिशन के अवसर पर ब्लाक रिसिया में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
चित्र संख्या 01 से 08 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 06 जनवरी। प्रदेश में कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योगों को विकसित कर प्रदेश में किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने के उद्देश्य से संचालित ‘‘किसान कल्याण मिशन’’ के अवसर पर जनपद के सात विकास खण्ड कैसरगंज, महसी, चित्तौरा, रिसिया, मिहींपुरवा, पयागपुर एवं शिवपुर मुख्यालयों पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह के साथ ब्लाक रिसिया में आयोजित किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा अन्य अधिकारियों एवं अतिथियों के साथ कृषि प्रदर्शनी में ऊर्जा, कृषि, एन.आर.एल.एम., पशुपालन, विकास, रेशम, खाद्य एवं रसद, मण्डी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों व गैर संरकारी संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। 
इसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी ने अन्य अतिथियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के 14 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, पशु पालन विभाग द्वारा संचालित अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम के तहत 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्म मशीनरी योजना के तहत 06 लाभार्थियों को पम्पसेट व 01 स्वयं सहायता समूह को ट्रैक्टर, उद्यान विभाग द्वारा संचालित शाक भाजी कार्यक्रम के तहत 11 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण किया तथा 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 05 अति कुपोषित बच्चों को स्वच्छता किट व घी तथा 05 बच्चों को अन्नप्रासन कराया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया है। इस नारे के साथ देश के किसानों के लिए एक सन्देश है कि कृषि में नई-नई तकनीक का समावेश करें तथा कृषि आधारित अन्य गतिविधियों पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योगों को अपनाकर अपनी वर्तमान आय को दोगुना करने का प्रयास करें। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि कृषि विविधीकरण को अपनायें तथा अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग करें ताकि आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी बेस्ट हो। इससे आपको अपने उपज की अच्छी कीमत प्राप्त होगी। सी.डी.ओ. ने किसानों का आहवान किया कि प्रदेश स्तर पर सम्मानित जनपद के किसानों से प्रेरणा लेकर आगे बढं़े। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी किसानों को नववर्ष की बधाई भी दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह ने कहा कि देश के मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में संचालित केन्द्र व राज्य सरकार बिना किसी भेद-भाव के सबका साथ-सबका विकास के एजेण्डे पर कार्य कर रही है। गाॅव, गरीब व किसानों का उत्थान केन्द्र व राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री सिंह ने कहा कि देश के किसान खुशहाल हांे और उनका सम्मान बरकरार रहे इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार अनेकों योजनाएं संचालित कर रही हैं। श्री सिंह ने किसानों का आहवान किया कि जैविक खेती को बढ़ावा दें जिससे कि उपज की लागत में कमी आये। उन्होंने कहा कि उपज की लागत में कमी आने से सीधे किसानों को लाभ होगा। उन्होंने किसानों का आहवान किया कि खेती किसानी के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों एवं व्यवसाय को भी अपनायें।
हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी रणंजय सिंह व विशिष्ट अतिथि इन्द्र बहादुर सिंह व जिला पंचायत सदस्य राजू निगम सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की तथा किसानों का आहवान किया कि खेती के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य गतिविधियों को भी अपनायें ताकि आपकी आय दोगुना हो सके। उप निदेशक कृषि डाॅ. आर.के. सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए किसानों का आहवान किया कि योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। जबकि खण्ड विकास अधिकारी रवि शंकर प्रधान ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। रहे। यहाॅ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 400 महिला व 320 पुरूष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ए.डी.ओ. कृषि रक्षा भाल चन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी पारस नाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, समाजसेवी श्रवण कुमार मित्तल सहित क्षेत्रीय गणमान्यजन एवं भारी संख्या में महिला व पुरूष किसान मौजूद रहे। 
                          :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
ब्लाक चित्तौरा, कैसरगंज, महसी, पयागपुर, शिवपुर व मिहींपुरवा में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
चित्र संख्या 09 से 20 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 06 जनवरी। प्रदेश में कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योगों को विकसित कर प्रदेश में किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने के उद्देश्य से संचालित ‘‘किसान कल्याण मिशन’’ के अवसर पर विकास खण्ड चित्तौरा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने मुख्य अतिथि तथा जिला उपाध्यक्ष भाजपा जय प्रकाश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यहाॅ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 452 महिला व 478 पुरूष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, सहायक निदेशक रेशम एस.बी. सिंह व बीडीओ सुभाष चन्द्र सरोज सहित कृषि एवं एलायड विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विकास खण्ड कैसरगंज में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में 378 महिला व 439 पुरूष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि रक्षा सुरेन्द्र चन्द्र चैधरी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी जय कुमार सरोज, बीडीओ रवि कुमार, पशु चिकित्साधिकारी कैसरगंज डाॅ. अनुराग यादव, सीडीपीओ सुरेन्द्र कुमार सहित कृषि एवं एलायड विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लाक महसी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मंत्री राम निवास जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में 340 महिला व 1270 पुरूष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि रक्षा गोण्डा  एस.के. चैधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आर.डी. वर्मा, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एस.के. सिंह सहित कृषि एवं एलायड विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विकास खण्ड पयागपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम मनोहर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यहाॅ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 359 महिला व 552 पुरूष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सतीश पाण्डेय, ए.आर. को-आपरेटिव नवीन चन्द्र शुक्ल, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आर.के. पाण्डेय, व श्वेता मिश्रा सहित कृषि एवं एलायड विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लाक शिवुपर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा के प्रतिनिधि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पुरूषोत्तम जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यहाॅ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 203 महिला व 432 पुरूष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह, बीडीओ वीरेन्द्र यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी अरविन्द विश्वकर्मा सहित कृषि एवं एलायड विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इसी प्रकार विकास खण्ड मिहींपुरवा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आनन्द कुमार तथा प्रगतिशील कृषक शिव शंकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यहाॅ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 175 महिला व 572 पुरूष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी शेलेश कुमार मौर्या, वरिष्ठ वैज्ञानिक अध्यक्ष के.डी.के. डाॅ. बी.पी. शाही, सी.डी.पी.ओ. दिलीप सिंह, एस.एम.एस. शम्भू नाथ सहित कृषि एवं एलायड विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
                        :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
आॅनलाइन उपलब्ध हैं मनोरंजन विभाग की सेवाएं
बहराइच 06 जनवरी। अपर जिला मजिस्ट्रेट जयचन्द्र पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वाणिज्य कर विभाग द्वारा ‘मनोरंजन’ से सम्बन्धित सेवायें विभागीय एप्लीकेशन डब्लूडब्लूडब्लू डाट इन्टरटेनमेन्टटैक्स डाट एजेडयूआरईवेबसाइट डाट नेट के माध्यम से सीधे अथवा ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जा रही हंै। 
श्री पाण्डेय ने बताया कि बताया कि एकल सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, सचल सिनेमा/विशेष चलचित्र प्रदर्शन, वीडियो सिनेमा, सचल वीडियो सिनेमा, स्थानीय चैनल और वीडियो लाइब्रेरी हेतु नवीन लाइसेंस अथवा लाइसेंस का नवीनीकरण, चलचित्र/डिजिटल प्रोजेक्शन सिस्टम के लिए आपरेटर परमिट, विभिन्न मनोरंजन के लिए अनुमति (लाइसेंस मनोरंजन केबिल और डी.टी.एच. को छोड़कर) यथा मनोरंजन पार्क/वाॅटर पार्क, कैबरे या फ्लोर शो, झूला, वीडियो गेम्स, कौशल के खेल, मिमिकरी, कार्निवल, पपेट शो, अशास्त्रीय संगीत, घुड़दौड़, पूल गेम, बालिंग येले, बिलियर्ड्स, स्नूकर तथा उक्त सूची के अतिरिक्त अन्य मनोरंजन हेतु अनुमति/अनुज्ञा (लाइसेंस) आदि से सम्बन्धित सभी आवेदन निवेश मित्र वेब पोर्टल निवेशमित्र डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन के माध्यम से विभागीय एत्नीकेशन पर आवेदन कर सकते हैं। 
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि विभागीय सेवाओं को प्राप्त करने हेतु निवेशमित्र पोर्टल एवं विभागीय एप्लीकेशन पर आवेदक द्वारा अपनायी जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी भी ‘‘जानकारी’’ टैब के अन्तर्गत उपलब्ध है। 
  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की प्रथम उप समिति का आगमन 08 जनवरी को
बहराइच 06 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2019-20) की प्रथम उप समिति का 08 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जनपद आगमन प्रस्तावित है। उप समिति बहराइच पहुॅचकर पूर्वान्ह 11ः30 बजे कार्यशील समस्त निगमों के जनपदीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श/बैठक तथा कार्यशील निगमों द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेगी। तदोपरान्त उप समिति रात्रि विश्राम हेतु अपरान्ह 03ः30 बजे कतर्नियाघाट गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान कर जायेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप समिति 09 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 09ः00 बजे कार्यशील निगमों द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अपरान्ह 01ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
                         :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
दैवीय आपदा प्रबन्धन जाॅच समिति का आगमन 11 जनवरी को
बहराइच 06 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबन्धन जाॅच समिति का आगमन 11 जनवरी 2021 को प्रस्तावित है। जाॅच समिति 11 जनवरी 2021 को साॅय 07ः30 बजे बहराइच पहुॅचकर रात्रि विश्राम करेगी तदोपरान्त 12 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 09ः00 बजे कतर्नियाघाट के लिए प्रस्थान कर जायेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी 2021 को जाॅच समिति कतर्नियाघाट में बैठक कर अपरान्ह 01ः00 बजे गोण्डा के लिए प्रस्थान कर जायेगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
                         :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
जनपद का 01 स्थान कन्टेनमेन्ट ज़ोन घोषित 
बहराइच 06 जनवरी। जनपद के तहसील कैसरगंज के ब्लाक फखरपुर के ग्राम बुबकापुर में  01 व्यक्ति के पीड़ित/संक्रमित पाये जाने के फलस्वरूप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट ज़ोन घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से तहसील कैसरगंज के ब्लाक फखरपुर के ग्राम बुबकापुर को 05 जनवरी 2021 की रात्रि 08ः00 बजे से अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सील किये जाने एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रवेश एवं निकास तथा वाहनों के संचालन को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर प्रतिबन्धित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कन्टेनमेन्ट ज़ोन के लिए नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी तथा नोडल पुलिस अधिकारी व सहायक नोडल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। कोविड-19 के संक्रमण का एकल प्रकरण होने के फलस्वरूप शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में किसी एक घर में तथा उससे अधिक संक्रमण के प्रकरण पाये जाने पर अगल-बगल के अधिकतम एक-एक घर तक माइक्रो कन्टेनमेन्ट ज़ोन होगा। 
  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

बहराईच ब्यूरो हेड रामकुमार यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने