उत्तर प्रदेश विधान मंडल के सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति 2019- 20 की प्रथम उप समिति का 8 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे जनपद आगमन प्रस्तावित है। उप समिति बहराईच पहुंचकर पूर्वान्ह 11:30 बजे कार्यशील समस्त निगमों के जनपदीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श/बैठक तथा कार्यशील निगमों द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। तदोपरांत उप समिति रात्रि विश्राम हेतु अपरान्ह 3:30 बजे कर्तनिया घाट गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप समिति 9 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 9:00 बजे कार्यशील निगमों द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अपराह्न 1:00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/ नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
बहराइच ब्यूरो हेड रामकुमार यादव की रिपोर्ट
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know