बलरामपुर-आगामी धनतेरस और दीपावली के पावन पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बलरामपुर जनपद के विभिन्न थानों में पुलिस प्रशासन द्वारा पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व सभी क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में आयोजित इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था।
सोशल मीडिया पर विशेष नजर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बैठक के दौरान थाना प्रभारियों ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेशों का प्रसार न करने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know