70 वीं प्रादेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान मौका मिलते ही प्रदेशभर के शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं पर हुई अहम बैठक
उत्तर प्रदेश /70वीं प्रादेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान प्रयागराज में प्रदेशभर से हजारों व्यायाम शिक्षक टीम मैनेजर ,कोच,सेलेक्टर,ऑफिशियल और तकनीकी एक्सपर्ट,निर्णायक ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद हैं ।
इस दौरान इन व्यायाम शिक्षकों ने अपनी समस्याओं पर एक गहन चिंतन और जिम्मेदारों तक पंहुचाने की रणनीति पर एकत्र होकर चर्चा की।
प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत व्यायाम शिक्षकों के संगठन 'फिजिकल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन' के प्रदेश अध्यक्ष श्री बच्चू लाल भारती के आह्वान पर मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्यायाम शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
पीईडब्लूए के अध्यक्ष बच्चू लाल भारती ने बताया कि बैठक में व्यायाम शिक्षकों की समस्याएं ,पदोन्नति में बाधा सहित कई अन्य मुख्य बिंदुओ पर चर्चा की गई।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी शारीरिक शिक्षकों से अलग संगठन बनाने के बजाय एक मंच पर आकर संगठन को सशक्त करने की अपील की।
,उन्होंने प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक भर्ती सहित शारीरिक शिक्षकों के हर अधिकार की लड़ाई में मजबूती से साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
, गोविंद सिंह, अमित सिंह, मो सुहेल,अर्पण पाण्डेय,मदन लाल, पंकज पांडे,अंकिता सिंह, डॉ. शेषनाथ चौहान, विजय प्रताप सिंह 'बवंडर' राजेश पाण्डेय मंडलीय सचिव, राकेश मिश्रा सहित दर्जनों व्यायाम शिक्षकों ने भी खेल हित और वर्तमान मुद्दों पर अपने विचार रखे।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को खेल हित में व्यायाम शिक्षकों के कल्याण के लिए साथ जुड़ने के प्रस्ताव सभी को एक मंच पर आने का प्रस्ताव रखा ई होने कहा जल्द परस्पर विचार-कर एक बैठक आहूत की जाएगी।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know