***सुमेरपुर पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गये जुआंरी***


 रिपोर्ट*** सैय्यद जावेद अखतर**


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की सुमेरपुर पुलिस ने  गश्त के दौरान    बांकी रोड स्थित पानी की टंकी के पास मैदान में ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को दबोचकर 5 हजार एक सौ अस्सी रुपये बरामद करने में कामयाबी हासिल की। सुमेरपुर पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ मु0अ0सं0-374/2026 धारा 13 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्यवाही से कस्बे के जुआंरियों में हड़कंप मचा है। सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि दबोचे गये जुआरियों में खासतौर से मौदहा के पिपरौंदा निवासी 50 वर्षीय राजा बाबू पुत्र दुर्जन अहिरवार, जबकि 40 वर्षीय सुमेरपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र राधाचरण अवस्थी, 38 वर्षीय कांशीराम कालोनी निवासी मातादीन पुत्र कढ़ोरीलाल अनुरागी, 28 वर्षीय सुमेरपुर निवासी सोनू पुत्र स्व. रामकृपाल साहू, 40 वर्षीय सुमेरपुर,पलरा निवासी कल्लू उर्फ सुखराम पुत्र शिवचरन प्रजापति सहित सुमेरपुर  कस्बा निवासी 40 वर्षीय गोरेलाल पुत्र चुन्नूबाद कुशवाहा शामिल हैं। जुआरियों को दबोचने वालों में खासतौर से एस आई  अमोल सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रहीं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने