***चित्रकूट मण्डल मीडिया प्रभारी शुभेन्द्र धुरिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के साथ मुलाकात के यादगार पल***



रिपोर्ट*** सैय्यद जावेद अख्तर***


उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्पित पटेल ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को और ज्यादा मजबूत और दमदार बनाने के मद्देनजर हमीरपुर के एडवोकेट शुभेन्द्र धुरिया को चित्रकूट मंडल का मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी की तरफ से सौंपी गई इस खास जिम्मेदारी से संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थकों में खुशी का माहौल है। एडवोकेट शुभेन्द्र धुरिया पार्टी की नीतियों, विचारधारा के साथ ही बहुजन महापुरुषों के संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन की गतिविधियों को मीडिया एवं सोशल मीडिया के जरिये से दमदार तौर से प्रसारित करने का काम करेंगे।
इस मौके पर एडवोकेट शुभेन्द्र धुरिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जरुरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। संगठन की विचारधारा, बहुजन समाज के हक-अधिकारों के साथ ही सामाजिक इंसाफ की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने