बलरामपुर - शुभ दीपावली व धनतेरस के पावन अवसर पर बलरामपुर पुलिस ने जिले के 156 परिवारों के चेहरे पर खुशियों की मुस्कान लौटा दी है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के सख्त निर्देशों और कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, जनपदीय साइबर सेल व CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) टीम ने कड़ी मेहनत और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 156 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए हैं।
बरामद किए गए सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इन फोन में आईफोन 16 (01 अदद) और सैमसंग एस25 अल्ट्रा (02 अदद) जैसे महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन भी शामिल हैं। आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए।
तकनीक और कुशल टीम वर्क का दिखा परिणाम
यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी यातायात/साइबर पर्यवेक्षण अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। जनपदीय साइबर सेल व थाना स्तरीय CEIR टीमों ने भारत सरकार द्वारा संचालित संचार साथी पोर्टल (SANCHAR SARTHI PORTAL) का प्रभावी प्रयोग कर इन गुमशुदा स्मार्टफोनों की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें सफलतापूर्वक बरामद किया।
जनता ने व्यक्त किया आभार, एसपी ने दिया सतत कार्रवाई का आश्वासन
दीपावली पर्व पर खोया हुआ फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उपस्थित नागरिकों ने बलरामपुर पुलिस की कार्यशैली, तकनीकी दक्षता और तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने कहा कि जनता की सेवा और सुरक्षा बलरामपुर पुलिस की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने आम जनमानस को आश्वस्त करते हुए कहा, "गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। हमारी टीमें प्रत्येक पीड़ित की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं।"
पुलिस की अपील व जागरूकता संदेश:
बलरामपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल फोन कहीं गुम या गायब हो जाता है, तो घबराएं नहीं। वर्तमान में जिले के सभी थानों पर साइबर सेल/CEIR हेल्प डेस्क क्रियाशील है।
- अपने नजदीकी थाने पर स्थापित साइबर सेल में तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know