बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ लगवाई गई, वहीं बल में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के वास्ते टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

​सुरक्षा उपकरणों की जांच और मेस की व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान एसपी ने यूपी-112 के वाहनों का मुआयना कर दंगा नियंत्रण उपकरणों व फर्स्ट एड बॉक्स की स्थिति परखी, साथ ही रिस्पांस टाइम सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, बैरकों और पुलिस भोजनालय (मेस) का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई की व्यवस्था को परखा।

​इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय सहित जनपद के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने