बलरामपुर -फ्लैग-मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया।

​ड्रोन कैमरों और सादे वस्त्रों में पुलिस बल से होगी कड़ी निगरानी

​त्योहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही बाजारों में सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 

                

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने