औरैया // बिधूना तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक अजीब मामला सामने आया एक बुजुर्ग ने अधिकारियों से कहा कि साहब मैं जिंदा हूं, लेकिन कागजों में सरकारी सिस्टम ने मुझे मार दिया है। कागजों में मृत दिखाए जाने की वजह से उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई है।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। दिनभर चली जनसुनवाई में कुल 135 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ 6 का मौके पर निस्तारण हो सका अजीतमल क्षेत्र के हैदरपुर निवासी गफूर खां ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह जीवित हैं, इसके बावजूद समाज कल्याण विभाग ने सत्यापन में उन्हें मृत दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी है पेंशन बंद होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर पेंशन दोबारा शुरू कराने की मांग की।
इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुऐ जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि को लगाई कड़ी फटकार और तत्काल अभिलेख सुधरवाकर पेंशन देने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में हर हाल में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तत्काल किया जाए अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know