बलरामपुर - समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता/विधान सभा की भावी प्रत्याशी सुमैया राना ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को एक प्रार्थना पत्र देकर मोबाइल नम्बरों और इमो आईडी से लगातार धमकी भरे फोन आने की शिकायत की है। साथ ही साथ सुरक्षा और शासकीय गनर उपलब्ध कराने की मांग भी की है! प्रार्थना पत्र में कहा कि पिछले करीब एक सप्ताह -से उनके निजी नम्बर पर विभिन्न नम्बरों से इमोआईडी से लगातार कॉल की जा रही हैं। कॉलकरने वाला व्यक्ति अभद्र भाषा, गाली-गलौज भी करता है,और ननिहाल उतरौला छोड़कर चले जाने की धमकी भी देता है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं और व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर चिन्तित भी हूं। उन्होंने यह भी बताया कि इस सम्बन्ध में महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी सूचना दी गई है और सम्बन्धित कॉल व मोबाइल नम्बरो की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। सपा प्रवक्ता ने मांग की है कि मामले की साइबर सेल से जांच कराई जाए, कॉल विवरण निकलवाकर आरोपियों की पहचानकर कानूनी कार्यवाही की जाए, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं, और उनकी सुरक्षा का आकलन कर आवश्यक निवारक कदम उठाए जाएं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know