बलरामपुर - शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा चक्र को पूरी तरह चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर में आयोजित भव्य मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मेला परिसर का भौतिक निरीक्षण किया गया।
*कंट्रोल रूम से लेकर पार्किंग तक का लिया जायजा*
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मेला कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और पुलिस सहायता केंद्र का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर, गौशाला, बैरियर पॉइंट्स, पार्किंग व्यवस्था और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों को परखा।
*श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन पर विशेष फोकस*
एसपी ने माँ देवीपाटन मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में देश-विदेश व दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन के मुख्य मार्गों, प्रवेश एवं निकास (एंट्री-एग्जिट) द्वारों, बैरिकेडिंग और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद मेला प्रभारी व ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक और सख्त दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान मेला प्रभारी सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। प्रशासन के इस कड़े रुख से मेला क्षेत्र में सुरक्षा और अनुशासन का पुख्ता माहौल देखने को मिल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know