जनपद बलरामपुर- शारदीय नवरात्र की महानवमी पर तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। दुर्गा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं जगह-जगह आयोजित रामलीलाओं से पूरा सीमावर्ती इलाका 'जय श्रीराम' और मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव प्रखर सिंह कलहंस ने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के नौवें स्वरूप का विधि-विधान से पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
ग्रामीण इलाकों में पहुंचे, बढ़ाया रामलीला समितियों का उत्साह
प्रखर सिंह कलहंस ने क्षेत्र के प्रमुख गांवों व कस्बों का दौरा कर चल रही रामलीलाओं का अवलोकन किया। उन्होंने लौकहवा, बालापुर, लालपुर, बिशुनपुर, मुड़िला, जुंगली डीह, बड़का लौकहवा तथा शिवपुरा बाजार में आयोजित रामलीला मंचन स्थल पर पहुंचकर कलाकारों और आयोजन समितियों का हौसला बढ़ाया।
"शारदीय नवरात्र और रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारे समाज में आपसी सद्भाव, आस्था और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं"— प्रखर सिंह कलहंस, प्रदेश सचिव (सपा व्यापार सभा)।
इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करते हुए उन्होंने सभी को नवमी व विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान भीमू सिंह, गौरव सिंह, राज, ऋषभ समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know