औरैया // जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने आज मंडी समिति औरैया का औचक निरीक्षण किया जिलाधिकारी का यह निरीक्षण मंडियों में धान की आवक और क्रय की वास्तविक स्थिति तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की वस्तुस्थिति परखने के उद्देश्य से था।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंडी परिसर में रखे गए धान के बोरों तौल कांटों, ट्रक से हो रही अनलोडिंग और बोरियों की स्टैकिंग व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया उन्होंने मंडी सचिव से प्रतिदिन हो रही आवक, अब तक हुई खरीद और किसानों के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से भी बातचीत की और उनसे पूछा कि उन्हें मंडी में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है किसानों ने पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए किसानों को छाया, पानी, शौचालय और बैठने की समुचित सुविधा मिले। तौल में गड़बड़ी की शिकायत न आए, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की नियमित जांच हो खरीद के बाद किसानों का भुगतान 48 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया जाए उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद कार्य में लापरवाही या किसानों के शोषण की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान मंडी समिति के अधिकारी पुलिस प्रशासन व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने