कानपुर // चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में आज से तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया यह मेला 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा इस मेले का आयोजन विश्वविद्यालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
मेले का मुख्य विषय "सशक्त किसान - आत्मनिर्भर भारत" रखा गया है आयोजकों के अनुसार यह उत्तर भारत के 8 राज्यों के किसानों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, सरकारी व गैर-सरकारी विभागों का महासंगम है।
गेट पर ही दिखी भव्यता...
विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे स्वागत बोर्ड पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के नक्शे के साथ "पधारने के लिए आपका धन्यवाद" लिखा है, जो इस मेले के विराट स्वरूप को दर्शा रहा है। फूल-मालाओं से सजे गेट पर किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
क्या है खास इस मेले में...
1. उन्नत बीज, जैविक खाद, वेस्ट डिकम्पोजर और नई कृषि तकनीकों की प्रदर्शनी
2. ड्रोन से खेती, मोटे अनाज (मिलेट्स) और प्राकृतिक खेती पर विशेष स्टॉल
3. किसान गोष्ठी और वैज्ञानिकों से सीधा संवाद
4. कृषि यंत्रों और स्टार्टअप्स के लिए उद्योग प्रदर्शनी
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस मेले से हजारों किसानों को नई तकनीक सरकारी योजनाओं और बाजार से जुड़ने का सीधा लाभ मिलेगा।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know