हंसवर ए ने हंसवर बी को हराकर जीता जिलास्तरीय कबड्डी का खिताब, 12 टीमों ने दिखाया दम
![]() |
| अंक के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी |
जलालपुर, अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र के औघडबाबा मेलहिया बाग, बड़ेपुर में सरदार पटेल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हंसवर ए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में हंसवर ए ने हंसवर बी को चार अंकों के अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने अपने दमखम व खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में एंडीआईसी और नेवादा के बीच हुए मैच में एंडी आईसी ने 33-19 से जीत दर्ज की। हंटर और मरहरा योद्धा के बीच मुकाबले में हंटर की टीम 35-26 से विजयी रही। वहीं, हंसवर ए ने ढाका योद्धा को 23-16 से हराया। विकास तबाही और बाबा औघड़ दास की टीम के बीच हुए मुकाबले में बाबा औघड़ दास की टीम ने 53-38 से जीत हासिल की। हंसवर बी ने बड़ेपुर की टीम को 29-9 से शिकस्त दी। अकबरपुर की टीम के नहीं पहुंचने के कारण नारीपुर मेहनाजपुर को वॉकओवर मिला।
![]() |
| खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व सांसद रितेश पांडेय |
सेमीफाइनल मुकाबलों में हंसवर ए ने ढाखा योद्धा को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि हंसवर बी ने एनडीआईसी की टीम को पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल में हंसवर ए ने हंसवर बी को चार अंकों से हराकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा संकुल प्रकोष्ठ के सहसमन्वयक एवं पूर्व अयोध्या प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा और पूर्व सांसद रितेश पांडेय मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा सरदार पटेल स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष पंकज वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। स्पोर्ट क्लब के अध्यक्ष द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को ग्रामीण लेवल पर कराए जाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
आयोजन समिति में अंकित, सुन्दरम, अंकुर, चंदन और राज सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अभिनव क्लब के अध्यक्ष शनि पांडेय के साथ शुभम सैनी, सुलभ वर्मा और मंजुल तिवारी का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Author
![]() |
| जीवन |



एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know