बलरामपुर- घटना का विवरण: जनपद गोरखपुर के रहने वाले कॉलर प्रभातपति त्रिपाठी गोण्डा से उतरौला की यात्रा के दौरान धानेपुर उतर गए थे, और उनका लैपटॉप, चार्जर व आईडी कार्ड से भरा बैग बस में ही छूट गया था।
त्वरित कार्रवाई: सूचना मिलने पर डायल 112 की पीआरवी 8089 ने बिना देर किए सुभाषनगर बस स्टॉप (उतरौला) पहुंचकर डिपो पर मौजूद बस से परिचालक के माध्यम से बैग सुरक्षित बरामद कर लिया।
कॉलर को मौके पर बुलाकर पहचान कराने के बाद बैग सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस टीम की इस तत्परता, सूझबूझ और मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।
पुलिस अपील- आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए डायल 112 चौबीसों घंटे (24x7) तत्पर और उपलब्ध है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know