बलरामपुर - जिले के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के नागरिकों को उनके घर के द्वार पर ही उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को जनपदभर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित कुल 35 मेलों में भारी भीड़ देखने को मिली, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया।
​स्वास्थ्य मेले में ​कुल 1,361 मरीजों में ​पुरुष मरीज 637,महिला मरीज 508 व बाल मरीज (बच्चे): 216 ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। 
​शासन की मंशानुरूप आयोजित इन मेलों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों के लोगों को बिना किसी भागदौड़ के उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही वरिष्ठ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जाँच, परामर्श और दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। मेले में पहुँचे मरीजों ने इस पहल की सराहना की।
​*सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण*
​जनपद में स्वास्थ्य मेलों की व्यवस्थाओं और जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बलरामपुर, डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बघनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटियों पर मुस्तैद पाए गए। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
                  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने