जलालपुर, अंबेडकरनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारा, माता जागरण, रामलीला, प्रवचन और मूर्ति स्थापना समेत तमाम धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी तैनात है। इसके बावजूद चोरों ने जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में एक सूने घर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर चांदी की पायल, सोने के आभूषण, लॉकेट समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए।
गांव निवासी रामहित पुत्र स्वर्गीय भोरई का परिवार शनिवार रात माता जागरण देखने गया था। घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखे बक्से से कीमती सामान चोरी कर लिया। रात करीब 12 बजे परिवार के लोग वापस लौटे तो दरवाजा टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और बक्से में रखे आभूषण समेत अन्य सामान गायब थे।
पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| चोरी के दौरान बिखरा सामान व खुला संदूक |
नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। ऐसे में सूने घरों में चोरी की इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ गांवों और मोहल्लों में भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
Author
![]() |
| जीवन |



एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know