​
जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में दुर्गा माता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार फोर्ड ईको स्पोर्ट कार (UP 32 KA 2425) ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
 हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों की इलाज के दौरान जिला मेमोरियल अस्पताल में मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायलों का उपचार जारी है।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों—प्रदीप यादव और आदर्श यादव (निवासी सीतापुर)—को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
​सख्त कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया है तथा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 
    *​घटना का विवरण*
​दिनांक 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:40 बजे, ग्राम चरनगहिया बेलहा में बलरामपुर-गौरा मार्ग के किनारे स्थित दुर्गा माता मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सीतापुर जिले से आई एक तेज रफ्तार फोर्ड ईको स्पोर्ट कार के चालकों ने वाहन को लापरवाही से लहराते हुए वहां उपस्थित भीड़ को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी लेकर गौरा चौराहा की तरफ भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर दबोच लिया।
​
​मृतकों में ​मनोज सिंह (पुत्र उदयभान सिंह, उम्र 50 वर्ष) — निवासी चरनगहिया, बेलहा, ​गणेश पाण्डेय (पुत्र राम मिलन, उम्र 40 वर्ष) — निवासी छोटका रामनगर, बेलहा, ​पाटेश्वरी (पुत्र मनीराम, उम्र 38 वर्ष) — निवासी चरनगहिया, बेलहा, 
​जबकि ​छेदीराम (पुत्र भग्गन, उम्र 51 वर्ष), घोपराम (पुत्र रामकेवल, उम्र 38 वर्ष), ​डब्लू (पुत्र नानभाई, उम्र 36 वर्ष)
​मुकेश तिवारी (पुत्र ओम प्रकाश तिवारी, उम्र 27 वर्ष), सभी घायल निवासी ग्राम चरनगहिया, बेलहा, थाना कोतवाली देहात, बलरामपुर के हैं। 
​पुलिस अपील/कार्रवाई: जिला पुलिस प्रशासन ने इस दुखद घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए वाहन को जब्त कर लिया है और अभियुक्तों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
               
            

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने