जलालपुर, अम्बेडकर नगर। श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात्रि को कैकेयी कोपभवन, राम वन गमन, राम केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। कैकेयी कोपभवन का दृश्य भावुक रहा। कैकेयी ने दो वरदान मांगे—राम को चौदह वर्ष वनवास, भरत को राजगद्दी। दशरथ विवश हुए, राम ने पिता का वचन निभाया। कैकेयी का रोल इलाहाबाद निवासी कलाकार दीपमाला ने निभाई. राम-केवट संवाद में केवट ने चरण धोकर नाव पार की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, राम किशोर राजभर, विनोद मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अतुल जायसवाल, राधेश्याम शुक्ल, विकाश निषाद, जनमेजय मिश्र, अरुण मिश्र, दिलीप यादव, बब्लू त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने