उतरौला बलरामपुर - गैडास बुजुर्ग के थानाध्यक्ष  हरीश सिंह, के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभि यान 6.0 के अन्तर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एंटी रोमियो / मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक  गौतम कुमार, हेड कांस्टेबल शम्भू सिंह, कांस्टेबल आलोक श्रीवास्तव, महिला आरक्षी सुप्रिया सिंह, सुमन लता सरोज, लक्ष्मी सिंह के द्वारा प्रदेश में प्रचलित तहसील दिवस की भांति थाना गैडास बुजुर्ग मेंस्पेशल पिंक समाधान दिवस  मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विशेष कर महिला सम्बन्धित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया गया। मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के बारे में भी बताया गया। आत्म रक्षा हेतु विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरो की जानकारी भी दी गई, तथा विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं, महिला सम्बन्धी अपराध, महिला सम्बन्धी कानून आदि की जानकारी दी गई।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने