उतरौला बलरामपुर - ऑनलाइन नमातरण (दाखिलख़ारिज )प्रक्रिया को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओ ने तहसील परिसर मे जमकर हंगामा किया। तहसील परिसर से लेकर तहसील गेट तक सरकार के विरोध मे जमकर नारेबाजी की, और समाधान दिवस का बहिष्कार भी किया जिसके चलते समा धान दिवस मे फरिया दियों ने भी दुरी बनाई रखी, समाधान दिवस मे पूरी तरह से सन्नाटा सा पसरा रहा। तहसील दिवस मे फरियाद करने आये, रियाज खान, मास्टर शमीम खां, सद्दाम हुसैन,अब्दुला, अकरम, आकाश, शनि, जीतू, दीपक, व गुलनाज फरियाद के लिए आई थी लेकिन समाधान दिवस का फार्म न मिलने से व अधिवक्ताओ के कार्य बहिष्कार के चलते वापस लौटना पड़ा, सुबह से ही समाधान दिवस के विरोध मे अधिवक्ताओ का जमावड़ा तहसील परिसर मे हो गया कर्मिक अनशन स्थल पर अधिवक्ताओ को समझाने पहुंचे तहसी लदार वीरेन्द्र प्रताप को अधिवक्ता ओ के विरोध का सामना करना पड़ा,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव व महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने स्पष्ट रुप से मना कर दिया जब तक जिले के अधिकारी आकर लिखित रूप से नहीं देंगे, कि दाखिल ख़ारिज की पूर्व की भांति अगर नहीं लागू हो जाती तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा, अधिवक्ताओ के समाधान के विरोध के चलते परिसर मेसुरक्षा का इंतजाम किया गया था, कर्मिक अनशन पर मोहम्मद खलील खां, शकील अहमद शाह, इजहा रुल हसन, भानु प्रताप चौधरी, अम्बि का प्रसाद सिंह, अशोक कुमार दूबे, धर्मराज यादव, गिरीश चन्द्र पांडेय जगदीश प्रसाद वर्मा, लक्ष्मी निवास तिवारी बरक तुल्लाह खान, शम्भू लाल गुप्ता, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, महेन्द्र प्रताप पांडेय, बंसी लाल यादव,अभिमन्यु कुमार, शिवराम मिश्रा निजामुद्दीन अंसारी, सोनू गुप्ता, रामदेव यादव, आलोक कुमार पांडेय आशीष कुमार कसौधन, रश्मि सिंह मुकेश कुमार, मोo तालिम, कय्यूम रिज वी, शहजादे, कायम, कय्यूम खां, शाहबाज फजल खान संदीप कुमार गुप्ता, पंकज कुमार त्रिपाठी, संदीप कुमार श्रीवास्तव, कमल किशोर गुप्ता, रामचन्दर जायसवाल राजन श्रीवास्तव शशांक श्रीवास्तव के अलावा काफी तादाद में लोग क्रमिक अन शन पर बैठे थे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know