उतरौला बलरामपुर -थाना गैण्डास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम बेथुइया में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी सहायता और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनने के साथ घरेलू मामलों में आपसी सामंजस्य बनाए रखने की अपील की। पुलिस महानिरीक्षक के आदेश और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश न में आयोजित कार्य क्रम में महिलाओं को महिला हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह दहेज प्रथा और बालश्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही साथ ओटीपी साझा करने, लकी ड्रॉ के नाम पर आनेवाली फर्जी कॉल, वीडियो कॉल के जरिए धोखा धड़ी, बैंकिंग फ्रॉड और पेंशन सम्बन्धी ठगी से बचने केउपाय भी बताए गए। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी हरीश सिंह के नेतृत्व मेंआयो जित सम्मेलन में महिला हेल्पलाइन 1090 व 181, आपात कालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 102 व 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी देते हुए मादक पदार्थों के दुष्प रिणाम और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को थाने में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र और परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से मिलने वाली सहायता की जानकारी भी दी। परिवार में बहू, बेटी और सास के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखने तथा घरेलू समस्याओं को संवाद के माध्यम से सुलझाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उप निरी क्षक गौतम कुमार, हेड कांस्टेबल शम्भू सिंह, कांस्टेबल आलोक कुमार श्रीवास्तव, महिला आरक्षी सुप्रिया सिंह, सुमन लता सरोज, ऋचा राणा और लक्ष्मी सिंह मौजूद रहीं। सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी अपनी राय भी रखी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know