बलरामपुर- जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को कुबेरमाती पांडे मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रस्तावित एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित था। अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रोजगार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले के आयोजन की नई तिथि निर्धारित होने पर पृथक से सूचना जारी कर अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे दिनांक 31 अक्टूबर को रोजगार मेला स्थल पर न पहुंचें तथा आगामी तिथि की सूचना के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जारी सूचनाओं पर ध्यान दें।
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर **155330** पर संपर्क किया जा सकता है।
           

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने