मेजा विधानसभा में 2027 की सुगबुगाहट तेज, संजय भूषण कुशवाहा ने शुरू किया जनसंपर्क


प्रयागराज, 29 अक्टूबर। प्रयागराज जनपद की मेजा विधानसभा (259) में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में संयुक्त विकास पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय भूषण कुशवाहा ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।


श्री कुशवाहा ने बीते दिनों सिरसा, मेजा खास, उरुवा, करछना बॉर्डर सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर किसानों, युवाओं और बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की।


उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान होने के बावजूद मेजा के किसानों को आज भी सिंचाई के लिए पानी और फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र की जर्जर सड़कें और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी बड़ी समस्या है।


संजय भूषण कुशवाहा का मेजा के लिए 5-सूत्रीय विकास मॉडल


1.  किसान हित: प्रत्येक ब्लॉक में क्रय केंद्र की स्थापना एवं 72 घंटे के अंदर MSP भुगतान की गारंटी।

2.  सिंचाई: बंद पड़ी नहरों का जीर्णोद्धार एवं सोलर बोरवेल योजना।

3.  स्वास्थ्य एवं सड़क: मुख्य मार्गों की मरम्मत एवं प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर हेल्थ सेंटर।

4.  रोजगार युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर एवं स्थानीय रोजगार से जोड़ने की योजना।

5.  शिक्षा: सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्लासरूम एवं छात्राओं के लिए साइकिल योजना।


अपने संबोधन में संजय भूषण कुशवाहा ने कहा, "मैं मेजा का बेटा हूं, नेता नहीं। मैं केवल वादे नहीं, गारंटी देता हूं। मेजा बदलेगा तो प्रयागराज बदलेगा।"


#sanjaybhushankushwaha  #MejaKaBetaSanjayBhushanKushwaha #MejaBadlegaToPrayagrajBadlega #MejaVidhansabha259 #PrayagrajKiAwazMeja #SanyuktVikasParty #SNVP #MejaFirst #UP2027 #mejakavikas

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने