औरैया // उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं इसी क्रम में आजमगढ़ की SDM दिव्या सिकरवार को औरैया सदर का नया SDM बनाया गया है वहीं औरैया के वर्तमान SDM अजय आनंद वर्मा का तबादला आजमगढ़ किया गया है।

नई SDM दिव्या सिकरवार मूल रूप से आगरा की एत्मादपुर तहसील के रामी गढ़ी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं दिव्या ने UPPCS परीक्षा-2022 में प्रदेश में पहली रैंक हासिल की थी। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश टॉप करने वाली दिव्या की कहानी काफी प्रेरणादायक मानी जाती है। उन्होंने दो असफल प्रयासों के बाद तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की थी प्रशासनिक हलकों में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके आने से जिले में राजस्व कार्यों और जनसुनवाई में और तेजी आएगी।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने