गोमती पुस्तक महोत्सव में कल बच्चों से संवाद करेंगे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला
लखनऊ: 14 सितंबर, 2026
गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 में मंगलवार 15 सितंबर का दिन बच्चों के लिए खास और प्रेरणादायी रहेगा। महोत्सव में अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे। दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे से ‘धरती से अंतरिक्ष तक: सपनों की उड़ान’ सत्र से होगी, जिसमें शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। साथ ही चिल्ड्रन कॉर्नर में रचनात्मक गतिविधियां और राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय पर क्विज आयोजित होगी। दोपहर 2ः30 बजे ‘शब्दों में बनारस, शब्दों में मोदी: अरविंद चतुर्वेदी से संवाद’ सत्र में शांतनु गुप्ता साहित्य और समकालीन विषयों पर चर्चा करेंगे। दोपहर 3ः30 बजे ‘साहित्य के कालजयी स्वर: आधुनिक बाल कहानियों का लोकार्पण एवं संवाद’ होगा। शाम 4ः30 बजे ‘वनक्षेत्रों के वारिस: दुधवा के जंगल, वन्यजीवन और संरक्षण पर संवाद’ आयोजित होगा। शाम 5 बजे प्रसिद्ध हास्य कवि शंभू शिखर अपनी हास्य-व्यंग्यपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जिसके बाद मुशायरे की महफिल से शाम और खास हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know