जनपद बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आज अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में उoप्रo पुलिस की परियोजना यूoपीo-112 जनपद बलरामपुर में नियुक्त सभी पीआरवी कर्मियों के कार्य प्रणाली की समीक्षा की गई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए:-
1. रिस्पांस टाइम न्यूनतम करने हेतु निर्देश - महोदय द्वारा बताया गया कि डायल-112 पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक कॉल/इवेंट को अत्यंत गंभीरता से लिया जाए। घटना स्थल पर न्यूनतम समय में पहुँच कर पीड़ित को तत्काल सहायता प्रदान की जाए। रिस्पांस टाइम में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
2. आचरण एवं व्यवहार में सुधार - सभी पीआरवी कर्मी आमजन, विशेषकर पीड़ित, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के साथ अत्यंत शालीन, मधुर, सहयोगात्मक एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। पुलिस की छवि को और अधिक मानवीय एवं सहयोगात्मक बनाने का प्रयास करें।
3. आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता - आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी पीआरवी अपने निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सतत भ्रमणशील रहें। बाजारों, मेलों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम एवं संबंधित थाना प्रभारी को दें।
4. तकनीकी उपकरणों एवं वाहनों के रख-रखाव - सभी पीआरवी वाहनों को साफ-सुथरा रखा जाए तथा उनमें लगे एमडीटी, बॉडी वार्न कैमरा, पीए सिस्टम, वायरलेस सेट, फर्स्ट एड किट एवं अन्य तकनीकी उपकरणों को हमेशा चालू एवं क्रियाशील दशा में रखा जाए।
अंत में महोदय द्वारा सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यूपी-112 पुलिस की प्रथम सहायता इकाई है, इसलिए आपकी कार्यशैली से ही पुलिस की छवि बनती है। अतः पूर्ण मनोयोग, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।इस अवसर पर प्रभारी यूoपीo-112 एवं पीआरवी स्टाफ मौजूद रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know