बलरामपुर- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बड़ी जीत पर आज ABVP बलरामपुर के कार्यकर्ताओं ने शहर के ड्योढ़ी चौराहे पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, आतिशबाजी कर और भारत माता के जयघोष के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवादी छात्र शक्ति की जीत है। दिल्ली के छात्रों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश का युवा राष्ट्रवादी विचार के साथ है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know