जनपद बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उतरौला का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा-कक्षों, विद्यालय परिसर, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित छात्राओं के लिए उपलब्ध अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी तथा विद्यालय प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि छात्राओं को पढ़ाई के लिए सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण मिले तथा उनकी शिक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता एवं लर्निंग आउटकम में निरंतर सुधार किए जाने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम उतरौला, जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूद रहें।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने