बलरामपुर- जिला अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र में शनिवार को अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी संदीप केला ने किया। नगर क्षेत्र में सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान का सामान रखने तथा आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 21 दुकानदारों से कुल 10,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान नगर पालिका के कर निरीक्षक राजेश कुमार,जेई जल धर्मेंद्र गौड़,सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने,सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा नगर पालिका द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।
अधिकारियों ने बताया कि नगर में सुगम आवागमन,स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्थानों की व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
               
              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने