जलालपुर,अंबेडकर नगर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत रविवार को गौशाला जमौली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि संयोजन विकास निषाद ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा करते हुए गौवंश को गुड़ और केला खिलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि सेवा ही सच्चा योगदान है। गौ सेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की रक्षा का माध्यम है। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि गौ सेवा से जुड़ना हमारी परंपरा और जिम्मेदारी दोनों है। इस तरह के आयोजन समाज में सेवा भाव जगाने का काम करते हैं। संगठन लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहा है।
नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि गौशाला में सेवा करना सौभाग्य की बात है। यह अभियान संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं, संयोजक विकास निषाद ने कहा कि गौ सेवा से मानवता और करुणा का संदेश जाता है।
इस अवसर पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य, दुर्गेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, विक्की गौतम, बब्लू त्रिपाठी, गोपाल सोनकर, राधेश्याम शुक्ला, विकास सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, आकाश अग्रहरि, दुर्गेश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
गौशाला में सेवा का संदेश: “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत गौवंश को खिलाया गुड़-केला
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know