***सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में साढ़े चार किलो अवैध गांजे सहित एक लाख की नकदी के साथ दबोचे गये तीनों तस्कर***
रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अख्तर***
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अपराधों की रोकथाम जबकि अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाई जा रही मुहिम के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान चन्दौलीतीर बस स्टाप के पास से साढ़े चार किलो अवैध गांजे जबकि एक लाख की नगदी के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दबोचे गये तस्करों में कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर निवासी धीरज गुप्ता पुत्र अम्बिका प्रसाद जबकि जहानाबाद के इलियापुर निवासी योगेश कुमार पाल पुत्र शिवपाल सहित जालौन के आंटा थाना क्षेत्र के परासन निवासी शिवपाल पुत्र दयाराम खासतौर से शामिल हैं। वहीं तीनों गांजा तस्करों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0 204/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया है। जबकि तीनों गांजा तस्करों को दबोचने वाली टीम में खासतौर से एस आई रमाकान्त शुक्ला,एस आई सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल हरदीप, कांस्टेबल घनन्जय कुमार सहित कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know