सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन
सी.एम.एस. छात्र विश्व शान्ति एवं मानवता की सेवा के विचारों से प्रेरित
-- डा. दिलीप अग्निहोत्री, राज्य सूचना आयुक्त, उ.प्र.
लखनऊ, 10 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस आॅडिटोरियम में बड़ी भव्यता के साथ आयोजित हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. दिलीप अग्निहोत्री, राज्य सूचना आयुक्त,
उ.प्र., ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. अग्निहोत्री ने कहा कि
सी.एम.एस. छात्र विश्व शान्ति एवं मानवता के कल्याण के विचारों से प्रेरित हैं और यही बच्चे आगे चलकर समाज के आदर्श नागरिक बनेंगे। उन्होंने छात्रों को स्वामी विवेकानन्द, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद एवं अशफाक
उल्ला खाँ जैसे महान देशभक्तों से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल नौकरी अथवा व्यवसाय तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि चरित्र निर्माण, सेवा-भाव एवं मानवता के कल्याण के लिए कार्य करना भी आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।
इससे पहले, मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि बचपन के संस्कार ही भावी जीवन का मार्गदर्शन करते हैं। घर-परिवार में शान्ति, एकता एवं आध्यात्मिकता का वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सी.एम.एस. एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य छात्रों की नैसर्गिक प्रतिभा को निखारना और उन्हें आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि गहरी समझ, रचनात्मक सोच एवं विश्लेषणात्मक क्षमता ही बच्चों में वास्तविक आत्मविश्वास विकसित करती है। इन्हीं विचारों के अनुरूप सी.एम.एस. ने पिछले कुछ वर्षों में छात्रों के असेसमेन्ट की प्रक्रिया बदलाव किया है, जिसमें केवल ज्ञान का परीक्षण ही नहीं, बल्कि रचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक क्षमताओं का भी आकलन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों को बड़े सपने देखने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और भविष्य में समाज के जिम्मेदार ‘डिसीजन मेकर’ बनने के लिए प्रेरित करता है।
इस भव्य समारोह में विद्यालय के छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम छटा बिखेरकर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह गान, लघु नाटिका, लोकनृत्य एवं विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा एवं सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षा-पद्धति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। छात्रों की माताओं द्वारा प्रस्तुत ‘समूह गान’ एवं ‘विश्व संसद’ की विशेष प्रस्तुतियों को भी खूब सराहा गया।
सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस की हेडमिस्ट्रेस सुश्री रश्मि द्विवेदी ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों में निहित प्रतिभा को विकसित करने में अभिभावकों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सी.एम.एस. का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बालक को समाज का आदर्श एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know