नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निवेश और नवाचार का नया केंद्र बन रहा है-मंत्री श्री ए.के. शर्मा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व को नई दिशा दे रहा-श्री ए.के. शर्मा

सौर ऊर्जा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन तक, उत्तर प्रदेश में अक्षय ऊर्जा की अपार संभावनाएं-श्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड मिलकर स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बनाएंगे नई संभावनाएं

भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो-2026 के लखनऊ रोड शो का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने किया शुभारंभ

नवंबर में भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो-2026 का,, मुख्य आयोजन

लखनऊ: 10 सितम्बर, 2026

ताज होटल, लखनऊ में आज भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो-2026 के “प्दअमेजए प्ददवअंजमए प्देचपतम” कार्यक्रम के लखनऊ एडिशन रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाला समय स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ ऊर्जा का है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भी इस दिशा में निवेश, नवाचार और नई तकनीक को बढ़ावा देते हुए देश की ऊर्जा यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रदेश में सौर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी, बायो एनर्जी और अन्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई तकनीकों के प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी ऊर्जा व्यवस्था विकसित करना है, जो बढ़ती हुई ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास को भी गति दे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2015 में इंटरनेशनल सोलर अलायंस (प्ै।) की शुरुआत की गई थी। यह भारत की उस वैश्विक सोच का जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें भारत स्वयं आगे बढ़ने के साथ पूरी दुनिया को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस के माध्यम से सौर ऊर्जा की अपार संभावनाओं वाले देशों को एक मंच पर लाकर तकनीक, निवेश, वित्त और अनुभव साझा किए जा रहे हैं।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों के सामूहिक प्रयासों से देश में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र को और अधिक गति दी जा सकती है। उन्होंने उद्योग जगत, निवेशकों, मैन्युफैक्चरर्स, तकनीकी विशेषज्ञों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों का आह्वान किया कि वे नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं और प्रदेश के विकास में भागीदार बनें।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य गणमान्यजनों ने सहभागिता की। इस दौरान नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, तकनीकी नवाचार, भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं तथा स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर बताया गया कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो-2026 का मुख्य आयोजन नवंबर 2026 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा। इसमें देश-विदेश के मैन्युफैक्चरर्स, निवेशक, बिजनेस प्रतिनिधि, ऊर्जा विशेषज्ञ, तकनीकी संस्थान तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री आशीष गोयल, निदेशक यूपी नोएडा श्री रविंद्र कुमार, एमडी श्री मयूर माहेश्वरी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने