जनपद बलरामपुर- सोमवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के देखरेख में मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गोंडा बलरामपुर श्रावस्ती और बहराइच की टीमों ने प्रतिभाग किया।
मंडलीय ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बहराइच से बालिका में नाज़िया ,रमसा मिर्जा, जानवी जायसवाल, बालक वर्ग 14 में देवा सिंह, विवेक चौधरी, 17वर्ग में अभिराज, 19में दिलीप वर्मा और जय जोशी ,श्रावस्ती से 14वर्ष में सुहानी, अभ्यास, प्रिंस, अमित शर्मा, 17वर्ष में अकबा और शिवानी ,शिवम, हैप्पी विश्वकर्मा, अहमद जिया खान, और रोहित सिंह, 19वर्ष में विशाल मिश्रा का चयन किया गया
वहीं बलरामपुर से 14वर्ष में मायशा राइनी, परी मिश्रा, 17 हिमांशु ,सम्यक राज कमल ,रतन शुक्ला ,मनीष कुमार,
गोंडा से नव्या सिंह और ज्योति चौधरी
का चयन प्रदेशीय खेल के लिए किया गया।
जिला क्रीड़ा सचिव मो सुहेल ने बताया कि यहां पर चयनित हुए ये खिलाड़ी आगामी 3 से 7अक्टूबर को गोरखपुर में प्रदेशीय ताइक्वांडो में प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान गोंडा से व्यायाम शिक्षक मनोज कनौजिया, बहराइच से श्रीमती पूजा रावत, शौर्य प्रताप सिंह, श्रावस्ती जनपद से घनश्याम यादव, कु.आरती यादव, सत्यम त्रिपाठी, रोहित गुप्ता व सूर्य प्रकाश पाण्डेय, बलरामपुर से पंकज पांडे, अर्पण पाण्डेय, उमेश तिवारी, नवीन पाल, मदन लाल, सईद अहमद, नरेंद्र गिरी, संदीपिका रावत, तकनीकी निर्णायक कृष्णा पाल,कृतिका मिश्रा, अंजली गुप्ता,पलक शुक्ला सहित सैकड़ों खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी.संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know